गाड़ी हटाने की बात पर चाकू चले, तीन पर प्रकरण दर्ज बदमाशों को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भंवरकुआं थाना क्षेत्र में मारपीट का मामला सामने आया है। इसमें एक युवक पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। पुलिस ने तीन बदमाशों पर केस दर्ज कर उनसे घटना में प्रयुक्त चाक़ू जप्त किया है

फरियादी प्रेमचंद पुत्र वालचंद राठौर निवासी ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि वह भंवरकुआँ में एक कैफे पर काम करता है। रविवार रात कैफे के सामने से अपनी बाइक निकाल रहा था। तभी एक बाइक पर तीन लड़के आए उन्होंने प्रेम चाँद कि बाईक के सामने अपनी बाइक अड़ा दी। प्रेमचंद ने बाईक हटाने का कहा बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी मारपीट करने वालों में यामीन पुत्र परवेज, मोहम्मद अली पुत्र शहीद और नदीम पुत्र नईम शामिल थे मारपीट के दौरान नदीम ने प्रेमचंद के पेट में चाक़ू मार दिया बीच बचाव करने आए अनय भाटी के पेट में भी नदीम ने चाकू मारा। घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है

Exit mobile version