पलासिया थाना क्षेत्र के रविंद्रनगर में शनिवार रात को घरों और अस्पतालों के बाहर खड़ी गाड़ियां फोड़ने वाले बदमाशों का सोमवार के पुलिस ने जुलूस निकाला। पुलिस बदमाशों को उसी स्थान पर लेकर पहुंची, जहां घटनाक्रम हुआ था। बदमाशों से पुलिस ने उठक-बैठक लगवाई, इस दौरान वह कान पकड़कर माफी मांगते रहे। बता दें कि बदमाशों ने कुल 11 कारों के कांच फोड़े थे। इसमें से अधिकांश गाड़ियां लग्जरी है।
पुलिस के मुताबिक आरोपित बाबू , राजू वर्मा, अंशुल महावर और राज वर्मा( के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इनकी पहचान हुई है। इनमें से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, सिर्फ बाबू फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। फरार आरोपित के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है।
