गांधीनगर थाना क्षेत्र में जमीन के नाम पर धोखाधड़ी बिल्डर के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

गांधीनगर थाना क्षेत्र में जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जहां बिल्डर द्वारा कई फरियादियों को सस्ते दामों पर जमीन बेची गई थी लेकिन जमीन के भाव बढ़ने के चलते बिल्डर द्वारा ना तो रजिस्ट्री कराई गई नाही उनका रूपया वापस किया जा रहा है परेशान होकर कई फरियादी बिल्डर के खिलाफ ज्ञापन देने पहुंचे

दरअसल कुछ वर्ष पूर्व एक बिल्डर द्वारा हातोद पालिया रोड पर तनीषा बिल्डकॉन कंपनी द्वारा एक आवासीय कालोनी काटी गई थी जिसमें कई लोगों को किस्तों पर प्लाट दिए गए थे कंपनी के डायरेक्टर सोहन नांदेल द्वारा कई लोगों को अलग-अलग साइज के प्लॉट दिए गए थे और उन्हें भरोसा दिलाया था कि कुछ समय में कॉलोनी विकसित होने के बाद उन्हें प्लॉट दे दिए जाएंगे कई साल बीत जाने के बाद भी सोहन द्वारा फरियादियों को उनके प्लॉट नहीं दिए इसके बाद कई फरियादी आज पुलिस कंट्रोल पंप पहुंचे और बिल्डर के खिलाफ एक शिकायती आवेदन दिया है शिकायत लेकर पहुंचे एक फरियादी ने बताया कि अटूट पलिया रोड पर हाईवे कॉलोनी के नाम से कालोनी काटी गई थी और कई झूठे वादे कर कर उन्हें प्लाट दिया गया था लेकिन पूरा पैसा भरने के बावजूद भी आरोपी सोहन द्वारा प्लॉट नहीं दिया जा रहा है ऐसे कई पीड़ित और है जिसे इस प्रकार की धोखाधड़ी की गई है फिलहाल न्याय की आस में अब कई फरियादी डीसीपी से मिलने पहुचे है।

Exit mobile version