सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाया वसंतोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

– आज शुजालपुर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वसंत उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में ज्ञान की देवी मां सरस्वती वीणा विदिनी के जन्मदिवस पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर हवन किया गया। इसके बाद शिशु वाटिका के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा एक रंग मंचीय कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय शिशु वाटिका के मालवा प्रांत संयोजक नारायण शर्मा, विशेष अतिथि के रूप में शाजापुर जिला विभाग समन्वयक राकेश जोशी मंचासीन रहें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यालय परिवार के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ विद्यार्थी मौजूद रहें।

Exit mobile version