गंगवाल बस स्टेशन पर एक निजी बस के चालक ने सवारी के साथ जमकर मारपीट की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के गंगवाल बस स्टेशन पर एक निजी बस के चालक ने सवारी के साथ जमकर मारपीट की , फिलहाल मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं और वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

पूरा मामला इंदौर के छत्रिपुरा थाना क्षेत्र का है, छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में गंगवाल स्टेशन पर गुजरात जाने वाली कई बसें देर रात सावरी बैठाने के लिए खड़ी रहती, इसी दौरान श्रीनाथ टेवल्स की बस से एक सवारी गुजरात जाने के लिए जब बस स्टॉप पर पहुंची तो ड्राइवर और सवारी के बीच लेट आने को लेकर बहस हो गई और फिर बात इतनी बढ़ गई कि ड्राइवर और कंडक्टर ने मिलकर सवारी पर हमला कर दिया और इस दौरान एक महिला को भी चोट आई फिलहाल इस पूरे मामले की शिकायत पीड़ित ने छत्रीपुरा थाने पर की और छत्रिपुरा पुलिस ने पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है लेकिन इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्र में इस तरह की घटनाक्रम पहले भी कई बार सामने आ चुके हैं।

Exit mobile version