इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के लोग इन दिनों चोरों और बदमाशो से खासा परेशान चल रहे है वही थाना क्षेत्र की एक टाउनशिप में बुधवार रात चार से अधिक नकाबपोश बदमाशो द्वारा हाथों में हथियार लिए चोरी करने की नीयत से घुसे मगर सफल नही हो पाए । वही पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है
दरसअल तेजाजी नगर की एक टाउनशिप में चार नकाबपोश बदमाश हाथों में हथियार लिए चोरी की नीयत से घुस गए थे और कुछ घरों के ताले भी तोड़े गए थे वही डीसीपी विनोद मीणा ने बताया कि टाउनशिप मे पहले रेकी की गई होगी उसके बाद टाउनशिप में नकाबपोश बदमाश घुसे होंगे संभवतः चार से अधिक बदमाश चोरी करने आये थे बहरहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशो की तलाश कर रही है
