पुलिस ने रात्रिगस्त के दौरान बायपास और आसपास के क्षेत्रो में सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल चुराने वाली गैंग को पकड़ा है । आरोपी चंद मिनटों में कमाल दिखाकर गाड़ियों से डीजल का टैंक खाली कर देते थे । पुलिस ने आरोपी एक आयसर गाड़ी भी जब्त की है ।
वी मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है । एसीपी कृष्णालाल चंदानी ने रात्रि गस्त के दौरान एक डीजल चोर गिरोह को पकड़ा है । गिरोह के सदस्य सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाकर डीजल चुराते थे । मौके से एक आरोपी भगत सिंह पकड़ाया जबकि उसका एक साथी भाग निकला ।
पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है जिसके पकड़े जाने पर कई खुलासे हो सकते है ।
