लसूड़िया थाना क्षेत्र के एसआर कंपाउंड स्थित एक गोदाम से 6 लाख रुपए के कीटनाशक दवा चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार किया है । जबकि एक आरोपी की तलाश की जा रही है। चोरों ने गोदाम से सौ से ज्यादा कीटनाशक दवाई की पेटियां चोरी की थी । अब पुलिस आरोपियों से अन्य वारादातों के बारे में पूछताछ कर रही है ।
मामला लसुड़िया थाना क्षेत्र के एसआर कंपाउंड स्थित कोरोमंडल दवा कंपनी का है । यह पिछले दिनों गोडाउन को अज्ञात चोरो ने निशाना बनाकर लाखो के कीटनाशक दवाई चोरी की थी । मामले में पुलिस ने खंडवा क्षेत्र से तीन बदमाश को पकड़ा है जिनके कब्जे से चोरी किए 100 दवाइयों के कार्टून मिले है । आरोपियों के नाम शुभम , अखिलेश और लखन है जबकि एक अन्य आरोपी विक्की फरार है ।
पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारादातों के बारे में पूछताछ कर रही है । आशंका है कई वारदातो का खुलासा हो सकता है ।
