इंदौर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र में लगातार वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है इसी कड़ी में इंदौर की खजराना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 10 से अधिक टू व्हीलर गाड़ी भी जब्त की है वहीं पकड़े गए , आरोपियों से लगातार पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है।
इंदौर मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी है और आर्थिक राजधानी में इंदौर के आसपास के ग्रामीण अंचल के कई युवक जल्द ही लखपति बनने के उपदेश से काम की तलाश में आते हैं इसी कड़ी में खंडवा के रहने वाले दो युवक मुकेश और रितेश इंदौर में भी मजदूरी करने के उपदेशय से आए थे लेकिन इंदौर की चमक धमक को देखकर वह अपराध की दुनिया में उतर गए और इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्र से वाहन चोरी कर जल्दी लखपति बनने की राह पर कदम रख दिया और आरोपियों के द्वारा एक के बाद एक कई क्षेत्रों से कई गाड़ियों को चुराया और उन्हें सस्ते दामों पर ग्रामीण क्षेत्रों में बेचा भी , लेकिन आरोपियों के द्वारा लगातार वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाने लगा जिसके चलते आरोपियों के द्वारा खजराना थाना क्षेत्र में भी वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया और उसके बाद पुलिस ने इस पूरे ही मामले में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुकेश और रितेश को गिरफ्तार किया वहीं पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने तकरीबन10 से अधिक मोटरसाइकिल भी जप्त की है जो उन्होंने विभिन्न थाना क्षेत्र से चुराना कबूल किया है फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से लगातार पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है तो वहीं पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों की निशानदेही पर जिन लोगों को इन्होंने चुराई हुई मोटरसाइकिल बेची है उनको भी पकड़ा जाएगा तो वही इस पूरे मामले में आरोपियों का साथ और कौन लोग देते थे इसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है वहीं पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में यह भी बताया कि वह इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्र की पार्किंग में मौजूद गाड़ियों को चुराते थे और उसके बाद इन्हें विभिन्न क्षेत्रों में रख देते थे और जब मामला शांत होता , तो ग्रामीण क्षेत्रों में इन्हें सस्ते दामों पर बेच दिया करते थे।
