खजराना पुलिस ने दो बाईक चोरों को गिरफ्तार किया अय्याशी व महंगे शोक पूरा करने के लिए करते थे चोरी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

खजराना पुलिस ने बाग़ टांडा के दो बाईक चोरों को गिरफ्तार किया है वह अय्याशी व महंगे शोक पूरा करने के लिए चोरी की वारदात करते थे उनके कब्जे से पुलिस ने शहर से चोरी की गई छह बाईक जप्त की है पुलिस चोरों को रिमांड मे लेकर ओर भी पूछताछ कर रही है

खजराना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिनेश मेडा और अनिल भूरिया दोनों निवासी बाग टांडा को गिरफ्तार किया है पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की छह वारदातें कबुली है पुलिस ने आरोपितों चोरी की छह बाईक जप्त कर ली है उक्त बाईक आरोपितों ने रतलाम कोठी, खजराना,एमजी रोड, सदर बाजार और एमआईजी इलाके से चुराई थी पकड़ाए बदमाश अपना शोक व अय्याशी के लिए वहां चोरी करते थे पूर्व मे खजराना पुलिस ने पकड़ाए बदमाशों के साथियों को पकड़ा था उनसे भी पुलिस ने 10 चोरी के वाहन जप्त किये थे आरोपियों पर पूर्व से भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है

Exit mobile version