खजराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित दवाई अल्फा जोलम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पुलिस लगातार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ करने में जुटी हुई है इसी कड़ी में इंदौर की खजराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित दवाई अल्फा जोलम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तो वहीं पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है और आरोपी के निशानदेही पर कुछ और आरोपियों को जल्द पकड़ने की बात भी पुलिस के द्वारा की जा रही है।

पूरा मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है खजराना पुलिस को मुखबिर से यह सूचना मिली थी कि एक आरोपी इमरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाई अल्फा जोल्म लेकर आ रहा है इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे खजराना थाना क्षेत्र के स्टार चौराहे पर रोका और जब उसकी तलाशी ली, तो उसने अपनी गाड़ी में एक अलग से बॉक्स बनाकर छुपाया हुआ था और जब उसकी तलाशी ली, तो उसमें तकरीबन 225 अल्फा जोलम गोली बरामद हुई वहीं पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है वही प्रारंभिक तौर पर यह बात सामने आ रही है कि संभवत आरोपी राजस्थान के कुछ ग्रामीण क्षेत्र से इन प्रतिबंधित दवाइयां को इंदौर लाया था और इंदौर के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करने वाला था फिलहाल पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई प्रकरण दर्ज है और पुलिस को अनुमान है कि जल्दी पकड़े गए आरोपों की निशानदेही पर कुछ और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है

Exit mobile version