नई जिला कोर्ट के टेंडर को फर्जी दस्तावेजों के जरिए हासिल करने वाली कंपनी के डायरेक्टर को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पलासिया पुलिस ने पिपलियाहाना चौराहे के पास बन रही नई जिला कोर्ट के टेंडर को फर्जी दस्तावेजों के जरिए हासिल करने वाली कंपनी के डायरेक्टर को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। आरकॉन पावर इंफ्रा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुधीर कुमार पाराशर, कपिल कुमार शर्मा और अलपेश भानुप्रसाद सोलंकी पर धोखाधड़ी व आईटी एक्ट का मामला दर्ज किया गया था।फिलहाल सुधीर कुमार व अल्पेश फरार है उनकी तलाश जारी है

पीडब्ल्यूडी द्वारा नई जिला कोर्ट के निर्माण के लिए ऑनलाइन टेंडर निकाले थे। अगस्त 2023 में अहमदाबाद की आरकॉन पावर इंफ्रा इंडिया प्रा.लि को 230 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया था और कंपनी ने काम भी शुरू कर दिया था। लेकिन प्रतिस्पर्धी कंपनियों की शिकायत पर पता चला कि कंपनी के कार्य अनुभव के प्रमाण पत्र फर्जी थे। ओडिशा में स्कूल निर्माण के जो दस्तावेज कंपनी ने दिए थे, वे किसी रेड ट्रायंगल कंपनी द्वारा किए गए काम के थे। कंपनी ने 7 अगस्त 2023 को पीडब्ल्यूडी ऑफिस में फर्जी दस्तावेज और झूठा शपथ पत्र जमा किया था। जांच के बाद पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर कपिल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट ने उन्हें 25 जून तक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी कपिल ने पूर्व में मयूरगंज व बारिपाडा में भी फर्जी दस्तावेज से अस्पताल व अन्य बिल्डिंग का निर्माण किया था

Exit mobile version