खजराना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई:चाकूबाजी और वसूली करने वाले बदमाशों का निकाला जुलूस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

खजराना क्षेत्र में दो दिन पहले चाकूबाजी और वसूली करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों का क्षेत्र में जुलूस निकाला गया। टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक फरियादी अल्ताफ और निजाम धानक की शिकायत पर सोनू उर्फ अरबाज खान (22) न्यू खिजराबाद और सलमान खान (20) चंदन नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले एक व्यक्ति को चाकू मारा, वहीं दूसरे व्यक्ति की बाइक रोककर उससे नशे के लिए रुपए छीनने की कोशिश की थी।
घटनास्थल के आसपास 50 से अधिक कैमरे देखे गए फिर फुटेज के आधार पर गुंडों की पहचान की गई। सूचना मिली कि दो व्यक्ति पाकीजा रोड पर जा रहे हैं, ये वही हैं, जिन्होंने चाकूबाजी और हफ्ता वसूली की है। पुलिस को देख आरोपी भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा।

TAGGED:
Exit mobile version