ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने सुसाइड किया:वीडियो में सरपंच के बेटे और सास को ठहराया जिम्मेदार; बोला- पत्नी को बहकाया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के कनाड़िया में रहने वाले ऑटो ड्राइवर ने जहर खा लिया था। 5 दिन तक चले इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। सुसाइड से पहले बनाए वीडियो में उसने अपनी सास और एक सरपंच के बेटे को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कनाड़िया पुलिस के मुताबिक, निखिल जैन शहर के बिचौली मर्दाना में रहते थे। 22 नवंबर को उन्होंने जहर खा लिया था। सुसाइड से पहले बनाए वीडियो में निखिल ने कहा-
जितने भी मेरे जान-पहचान वाले हैं,
सभी को आखिरी प्रणाम…। मैं जीवन से टूट चुका हूं। अब बड़ा कदम उठाने जा रहा हूं। सुसाइड करने जा रहा हूं। इसका सबसे बड़ा दोषी बुरहानपुर के पास बादलपुर गांव के सरपंच विजय का बेटा हर्ष है। दूसरी जिम्मेदार मेरी सास बसंती बोदडे है। मेरे जाने के बाद प्रशासन से गुजारिश है कि इन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। हर्ष ने मेरा पूरा परिवार तोड़ा, पत्नी को बहकाया, उसे अलग किया। सास बसंती ने उसका साथ दिया। दोनों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। बात बच्चों की, तो उन्हें बैंगलोर (बेंगलुरु) में माता-पिता और भाभी-भैया के पास भेज दिया जाए। इतना निवेदन है कि खासकर पुलिस – प्रशासन से इन्हें (सास और हर्ष) कड़ी सजा दी।
14 साल पहले हुई थी शादी
भाभी पूजा जैन ने बताया कि निखिल की शादी सोना से 14 साल पहले हुई थी। बादलपुर में उसका मायका है। एक ब्रोकर के जरिए दोनों का रिश्ता तय हुआ। 10 साल पहले निखिल इंदौर आ गया। यहां आकर उसने पहले छोटा-मोटा काम किया। जब सक्सेस नहीं हुआ, तो ऑटो रिक्शा चलाना शुरू कर दी। सोना का मायके में ज्यादा झुकाव रहता था, इसलिये हर्ष का उसके यहां आना-
जाना था। निखिल के दो बेटे हैं। निखिल हर्ष और पत्नी सोना की दोस्ती को लेकर काफी तनाव में रहता था।

Exit mobile version