क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में दो पहिया वाहन चोर आरोपी धराया ।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

✓ आरोपी ने थाना तेजाजी नगर क्षेत्र से चोरी की वारदात को दिया था अंजाम ।

इंदौर शहर में अपराध नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में क्राइम ब्रांच इंदौर के द्वारा लगातार में चोरी, नकबजनी, लूट आदि करने वाले अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी अनुक्रम में क्राईम ब्राँच पुलिस इन्दौर को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति चोरी की दो पहिया वाहन लिए घूम रहा है। जिस पर क्राईम ब्रांच इन्दौर एवं थाना तेजाजी नगर की टीम ने मुताबिक योजना के आरोपी (1). सोनू उर्फ सरबजीत सिंह अरोड़ा पिता बलजीत सिंह अरोड़ा उम्र 44 वर्ष निवासी 561 गुमास्ता नगर थाना चंदन नगर इंदौर को पकड़ा।

उक्त आरोपी ने पुछताछ करने पर बताया की उसने होंडा एक्टिवा को होली क्रॉस स्कूल के सामने से चोरी करना स्वीकार किया । उक्त वाहन के बारे मे पता करने पर थाना तेजाजी नगर जिला इन्दौर पर धारा 379 भादवि, का पंजीबद्व होना पाया गया ।

आरोपी से वारदात के संबंध में पूछताछ, बरामदगी सहित अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना तेजाजी नगर पुलिस द्वारा की जा रही है।

- Advertisement -
Exit mobile version