जिला उज्जैन के थाना नानाखेडा के हत्या के अपराध में आजीवन कारावास से दण्डित आरोपी एवं इंदौर शहर के विभिन्न थानो में सिलसिलेवार लूट एवं चेनस्नेचिंग की घटनाओं को आंजाम देने वाला फरार आरोपी क्राईम ब्रांच की कार्यवाही में धराया।

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

✓ खजराना क्षेत्र में चाकूमार कर बाईक एवं मोबाईल लूट की वारदात को दिया था अंजाम ।

✓आरोपी काफी शातिर एवं आदतन बदमाश हैं जिसने उज्जैन में नानाखेडा पुलिस थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी से शासकीय पिस्टल लूट की घटना को भी दिया था अंजाम।

✓आदतन आरोपी थाना भंवरकुआ क्षेत्र में भी मोबाईल लूट की घटना में था फरार ।

✓आरोपी के विरुद्ध जिला उज्जैन एवं इंदौर शहर एवं विभिन्न थानो हत्या, लूट, मारपीट, नकबजनी, वाहन चोरी , अवैध हथियार आदि के करीबन 10 अपराध पंजीबद्ध हैं ।

- Advertisement -

✓आरोपी न्यायालय से जमानत मिलने पर छुटते ही इंदौर शहर के विभिन्न थानों पर अपराध कारित करने लगा ।

इंदौर कमिश्नरेट में हो रही मोबाईल लूट एवं चेन स्नेचिंग की घटना के आरोपियों के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं।उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार मोबाईल लूट एवं चेन स्नेचिंग की घटना के आरोपियों के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार असूचना संकलन कर कार्यवाही की जा रही हैं,इसी दौरान क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की थाना खजराना में मोबाईल लूट की घटना करने वाला आरोपी शहर में घुम रहा हैं । मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर मुताबिक योजना के घेराबंदी कर आरोपी (1).अकील पिता इमतियाज शेख उम्र 28 वर्ष नि दौलतबाग कालोनी खजराना इंदौर को पकडा।

जिसके विरुद्ध इंदौर शहर के थाना खजराना, संयोगितागंज, परदेशीपुरा, एरोड्रम, मल्हारगंज, हीरानगर, पलासिया तथा जिला उज्जैन के थाना नानाखेडा पर हत्या, लूट, मारपीट, नकबजनी, वाहन चोरी , अवैध हथियार आदि के करीबन 10 अपराध पंजीबद्ध हैं । आरोपी आदतन बदमाश हैं । आरोपी काफी शातिर एवं आदतन बदमाश होकर खतरनाक भी हैं आरोपी ने करीबन 09 वर्ष पूर्व उज्जैन में नानाखेडा पुलिस थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी से शासकीय पिस्टल लूट की घटना भी आरोपी द्वारा की गई थी, थाना नानाखेडा जिला उज्जैन क्षेत्र में लूट सहित हत्या करने पर अपराध धारा 394,302 भादवि में न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास का दण्ड दिया था जो आरोपी भैरूगढ जेल जिला उज्जैन में निरुद्ध था आरोपी को करीबन 04 माह पूर्व सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत पर रिहा किया था । आरोपी ने जमानत पर बाहर आते ही अपराध करना शुरु कर दिया आरोपी नें अपने साथी के साथ मिलकर थाना भंवरकुआ क्षेत्र में मोबाईल लूट की घटना की जिस पर थाना भंवरकुआ पर अपराध धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध किया गया, जो आरोपी का साथी अरबाज को भंवरकुआ पुलिस द्वारा पकड लिया गया परन्तु आरोपी अकील काफी शातिर होने से भाग गया और फरार हो गया था।

उसके बाद आरोपी अकील शेख नें थाना खजराना क्षेत्र में बायपास एन एस 03 पाकिजा कट के पास खजराना मे दिनांक 04.02.2024 को फरियादी को चाकूमार कर बाईक एवं मोबाईल लूट की घटना कारित किया जिस पर थाना खजराना पर अपराध धारा 394 भादवि का पंजीबद्ध किया गया ।

आरोपी से अन्य लूट की घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी नें थाना एमआईजी एवं कनाडिया में भी लूट की घटना करना स्वीकार किया, आरोपी से पूछताछ करने सहित अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना खजराना पुलिस के द्वारा की जा रही है।

Exit mobile version