क्राइम ब्रांच ने गंधवानी से एक सिकलीगर को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में अपराध नियंत्रण को लेकर अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों और इस गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी मे क्राइम ब्रांच में दो दिन पूर्व आर्म्स एक्ट. के अपराध में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनकी निशानदेही पर जिला धार के गंधवानी से क्राइम ब्रांच ने एक सिकलीगर को पकड़ा। पकड़े गए आरोपी का नाम कैलाश चावला बताया जा रहा है, जिसके कब्जे से एक 32 बोर देशी पिस्टल और एक 12 बोर देशी कट्टा बरामद हुआ है। वही आरोपी से अन्य बेचे गए हथियारों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version