क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग में, अवैध हथियार के साथ 05 आरोपी धारये

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर की क्राइम ब्रांच ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग में अवैध हथियारों के साथ वीडियो अपलोड करने वाले कुछ बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने अपनी इस कार्रवाई में 5 बदमाशों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।

दरअसल पिछले कुछ दिनों से पुलिस कमिश्नर इंदौर राकेश गुप्ता ने अपने टीम को सख्त निर्देश दे रखे हैं कि आदतन गुंडो के खिलाफ सख्त कार्रवाई। इसी निर्देश के बाद इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र से पांच आरोपियों को दो अवैध देशी पिस्टल,जिंदा कारतूस और धारधार चाकू सहित गिरफ्तार किया है। आपको बता दे की यह वही बदमाश है जो सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से हथियारों से लेस होकर दहशत फैलाने के लिए अपने वीडियो वायरल करते हैं। क्राइम ब्रांच टीम ने मूखबीर की सूचना के आधार पर ऐसे पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में क्राइम ब्रांच पुलिस ने सदर बाजार थाना क्षेत्र से सौरभ यादव 25 साल निवासी फर्स्ट बटालियन दूसरा सोनू कौशल 20 साल निवासी कंदीलपुरा गोकुलगंज को गिरफ्तार किया है इन दोनों के पास से पुलिस ने अवैध पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं,तीसरा राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में अजय ठाकुर 20 साल निवासी सुदामा नगर बस्ती अन्नपूर्णा के पास से अवैध पिस्टल बरामद की है, चौथा नवेश शिंदे 20 साल निवासी श्री यंत्र नगर और पांचवा स्वरूप परमार 21 साल निवासी अंबिकापुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों के पास से ही धारधार खटकेदार चाकू बरामद कीया है।

Exit mobile version