इन्दौर एयरपोर्ट की वीआईपी लाउंज में 25 व्यक्तियों के लिये ही रहेगी अनुमति

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एयरपोर्ट में सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण लिये गये है। इसके अनुसार अतिमहत्वपूर्ण एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों के आगमन के समय एयरपोर्ट की वीआईपी लाउंज में अधिकतम 25 व्यक्तियों के लिये ही अनुमति दी जायेगी। इसके अलावा किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा यह जानकारी आज यहां कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में दी गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त अपर कलेक्टर एयरपोर्ट के डायरेक्टर सी.वी. रविन्द्रन, सीईआईएसएफ के मनिन्दर सिंह सहित पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे

बैठक में बताया गया कि एयरपोर्ट पर निर्धारित प्रोटोकॉल और नियमानुसार सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किये जा रहे है। सुरक्षा आडिट की अनुशंसा अनुसार अतिमहत्वपूर्ण एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों के आगमन के समय एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये है। इसके अनुसार वीआईपी लाउंज में अधिकतम 25 व्यक्तियों के लिये ही अनुमति दी जायेगी। अन्य अनाधिकृत व्यक्तियों का इसमें प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा

Exit mobile version