इंदौर सहित कई जिलों में नर्सिंग कॉलेज में मिली अनियमिताए और घोटाले को लेकर सीबीआई द्वारा बड़ी छापामार कार्रवाई की गई थी और कई कॉलेजों को सील किया गया था इसी के तहत इंदौर के नायता मुडला क्षेत्र में ऋतुन्जय कॉलेज में भी अनियमितताएं और गड़बड़ी मिलने पर कॉलेज को सील किया गया था।
कॉलेज सील हो जाने के बाद से यहां पढ़ने वाले करीब 400 से 500 का छात्रों का भविष्य अधर में अटक गया है कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट सिर्फ इंदौर ही नहीं आसपास के जिलों के भी है कॉलेज सील होने की वजह से स्टूडेंट की पढ़ाई नहीं हो पा रही है पढ़ाई नहीं होने से कॉलेज के स्टूडेंट का कोर्स पूरा नहीं हुआ है इस मामले को लेकर बड़ी संख्या में कॉलेज के स्टूडेंट कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत करवाया और कलेक्टर से गुहार लगाई कि उनके भविष्य को देखते हुए उन्हें दूसरे कॉलेज में शिफ्ट किया जाए ताकि सही समय से उनकी पढ़ाई , कोर्स पूरा हो सके ताकि उनका भविष्य खराब ना हो
