कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की इंदौर को बड़ी सौगात,नगर निगम मुख्यालय पर हुआ आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
5 Min Read

लोक सभा चुनाव नजदीक है ऐसे में आचार संहिता के पहले इंदौर के विकास कार्यों को लेकर मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय पर करोड़ों रुपए के विकास कार्य का भूमि पूजन मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भूमि पूजन किया जहां विजयवर्गीय ने 23.76 करोड़ के विकास कार्यों की इंदौर वासियों को सौगात दी, इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद, महापौर सहित विधायक गण मौजूद रहे।

– इस दौरान कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से अपने ही अंदाज में संबोधित करते हुए हर बार की तरह यहाँ भी चुटकी ली और कहा कि 22 वर्षों के बाद में इंदौर नगर निगम मुख्यालय में आया हूं और मुझे उद्घाटन किस चीज का करवा रहे हैं वह है शव वाहन का वही कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि नगर निगम और महापौर की टीम इंदौर में बहुत अच्छा काम कर रही है और आज मंगलवार को कुछ अच्छे कामों का उद्घाटन मुझे भी कराया गया है जिसमें 6 मोक्ष वाहन, पंडित दीनदयाल रसोई के पांच वाहन जिसमे ₹5 में गरीब लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, विजयवर्गीय ने कहा कि भोजन की वालिटी भी बढ़िया है जिसे हमने भी टेस्ट किया और करीब 80 कचरा वाहनों का शुभारंभ किया गया है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर नगर निगम ने जवाबदारी को निभाया है। वही दीनदयाल रसोई योजना वाहन को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस योजना को महत्वाकांक्षी बनाकर नगर निगम को निर्देशित किया है ।

इंदौर स्वच्छता में सात बार नंबर वन है और आगे भी नंबर वन है इसके लिए 80 नए कचरा वाहनों का फिता काटकर उनके भी शुभारंभ किया गया है यह वाहन डोर टू डोर कचरा कलेक्ट करने के काम आएंगे वही कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर की जनता को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि सुबह नगर निगम के वाहन में वह कचरा डालते हैं और यह प्रतिष्ठा कायम रहे यह सभी की जावेदारी है, वही कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सौभाग्य से मुझे भी पार्टी ने इस विभाग का मंत्री बनाया है और मैं विश्वास दिलाता हूं कि इंदौर की और नगर निगम के काम में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी कैलाश विजयवर्ग ने कहा कि हमने नगर निगम को चेलेंज दिया है कि जिसमें हम ट्रैफिक लाइट रोड कर दे और एक-एक लाइन चिन्हित करके हम काम करेंगे ताकि इंदौर का यातायात सुगम हो सके। कैला विजयवर्गीय ने कहा कि 14 मार्च को इंदौर के विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है ताकि भविष्य की प्लानिंग की जा सके 25 साल बाद शहर कैसा हो इसकी कल्पना इस बैठक में रखी जाएगी ।

वही सोमवार को केंद्र की मोदी सरकार द्वारा CAA के नोटिफिकेशन जारी करने पर बोले कि आज की तारीख में देश के अंदर हिंदू समाज जो विदेश में निवासरत है और जहां वह प्रताड़ित हो रहे हैं उसके जाने के अलावा हमारे देश के अलावा कोई देश नहीं है इसलिए हमारी जवाबदारी होती है कि उन लोगों को हम संरक्षण दे,उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ अत्याचार हो रहा है उनकी बेटियों को उठाकर ले जाते हैं, जब देश का विभाजन हुआ था जब तब पाकिस्तान में हिंदुओं का प्रतिशत 30% था लेकिन आज दो या तीन प्रतिशत हिंदू बचे हैं और वह सब भारत आना चाहते हैं ऐसे लोगों को जो धर्म की रक्षा के लिए भारत वापस आना चाहते हैं उनके लिए इस नए कानून से मार्ग प्रशस्त होगा, कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जब भारत पाकिस्तान का विभाजन हुआ था तो उसे समय के तत्कालीन गृहमंत्री और प्रधानमंत्री ने कहा था कि विभाजन के बाद भी आप सभी के लिए भारत के दरवाजे खुले हैं लेकिन इस कानून का पता नहीं का इंडीगठबंधन विरोध कर रहा है मैं समझता हूं कि ये हमारी जवाबदारी है,CAA नोटिफिकेशन पट केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने देश के प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को धन्यवाद दिया।

- Advertisement -
Exit mobile version