कार को बचाने में पलटा सांची का ट्रक, कार भी क्षतिग्रस्त

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में कार को बचाने के चक्कर में सांची का ट्रक पलट गया। हादसे में घायल कार चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • सांची का ट्रक पलटा
  • कार को बचाने में हुआ हादसा
  • कार चालक घायल

इंदौर। शहर में रविवार सुबह सांची का ट्रक पलट गया। हादसा एक कार को बचाने में हुआ। कार क्षतिग्रस्त हुई लेकिन चालक की जान बच गई।

घटना भमौरी चौराहे की है। जहां कार क्रमांक एमपी 13 जेडडी 9232 रसोमा चौराहा से पाटनीपुरा की ओर जा रही थी। कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी। सामने से सांची दूध वाहन (ट्रक) आ रहा था। इस दौरान कार चालक गति पर नियंत्रण नहीं कर पाया और ट्रक से टकरा गया। ट्रक चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया और ट्रक को घुमा दिया, जिससे ट्रक पलट गया।
हादसे के बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को अस्पताल भिजवाया। वहीं दोनों गाड़ियों को थाने में खड़ा कर लिया है।

Exit mobile version