कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत:पति के साथ पीछे बैठी थी, घर लौटते समय हुआ हादसा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर-हातोद रोड पर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वह अपने पति के साथ बाइक से जा रही थी। पुलिस के मुताबिक पूजा यादव (30) निवासी सिकंदरी ग्राम को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह अपने पति सचिन यादव के साथ बाइक पर जा रही थी। इसी दौरान उनकी बाइक को वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक सचिन ने बताया कि वह सामान लेकर लौट रहे थे। इस दौरान हादसे हो गया। सचिन के मुताबिक वह खेती किसानी करते हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

Exit mobile version