प्रधान आरक्षक के बेटे ने किया सुसाइड:घर पर लगाई फांसी, पिता बोले- गलत संगत में पड़ गया था

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर की प्रथम बटालियन में पदस्थ प्रधान आरक्षक नागेंद्रसिंह के बेटे ने मंगलवार को सुसाइड कर लिया। मृतक का नाम ऋषि गौतमसिंह (20 साल) निवासी सुरेंद्र नगर है। रात में पिता ड्यूटी से घर पहुंचे तो उन्होंने बेटे को फंदे पर लटका देखा। उन्होंने तत्काल उसे नीचे उतारा और एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। बाणगंगा पुलिस के मुताबिक ऋषि गौतम सिंह (20) निवासी सुरेन्द्र नगर ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पिता ने बताया कि ऋषि कुछ गलत संगत में पड़ गया था। वह बाहर निकलना चाहता था। लेकिन कुछ लोग उसके पीछे पड़े थे। इस वजह से वह तनाव में था। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

Exit mobile version