इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में मंगलवार को कार्य परिषद की बैठक के पहले मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद खान ने कुलपति प्रोफेसर रेनू जैन को 2 सूत्रीय मांगों का लिखित ज्ञापन देते हुए मामले में छात्र हित में फैसला लेने की बात कही है… छात्र नेता जावेद खान ने अपनी पहली मांग मीडिया के सामने बताते हुए कहा कि बीएड फर्स्ट सेम सिर्फ एटीकेटी और फोर्थ सेम विषय एटीकेटी की मांग कुलपति से की है वही दूसरा मामला बताते हुए विश्वविद्यालय में कृष्णा सुरक्षा एजेंसी पर लगाए..
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में मंगलवार को कार्य परिषद की बैठक का आयोजन किया गया होने वाली कार्य परिषद में कई मुद्दों पर चर्चा होगी यह बात कुलपति ने मीडिया से कहीं परिषद की बैठक शुरू होने के पहले छात्र नेता जावेद खान डीएवीवी के आरएनटी मार्ग परिसर पहुंचे और दो सूत्रीय मांगों का लिखित ज्ञापन कुलपति प्रोफेसर रेनू जैन को सोपते हुए दोनों ही मामलों में जल्द ही निर्णय लेने की बात कही… आपको बता दें कि छात्र नेता द्वारा जो दो मुद्दे शिकायत के तौर पर कुलपति को दिए गए उसमें पहला मुद्दा B.Ed फर्स्ट एटीकेटी और 4th सेम एटीकेटी से संबंधित था तो वही दूसरा मुद्दा सुरक्षा एजेंसी से संबंधित रहा छात्र नेता सुरक्षा एजेंसी के मामले को लेकर आरोप प्रत्यारोप लिखित रूप में लगाते हुए मामले में निर्णय लेने की बात कुलपति से कहीं…
