इंदौर शहर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में गोली कांड में एक नया मामला सामने आया है। पूरी कहानी में महाराष्ट्र कि करोडो रुपए की जमीन का खेल है। जमीन के विवाद में हत्या कि सुपारी दी गई। इसी के चलते यह गोली कांड हुआ है। हालांकि इंदौर पुलिस ने इस मामले में दो शूटरों को गिरफ्तार क्या है। इस मामले में सुपारी देने वाले को पूछताछ के लिए इंदौर बुलाया गया है।
आपको बता दे कि गुरुवार सुबह 7:00 बजे के लगभग मल्हारगंज थाना क्षेत्र में गोली कांड से सनसनी फैल गई थी। पुलिस को प्रारंभिक जानकारी मैं यह पता चला है कि महाराष्ट्र निवासी घायल गणेश मतकर का उसके चाचा संतोष मतकर और अन्य काका के लड़के अनिल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। महाराष्ट्र की यह जमीन लगभग 820 करोड रुपए की बताई जा रही है जो की महाराष्ट्र के प्रमुख हाईवे से लगी हुई है। इसी जमीन के कारण गणेश पर शूटरों ने उस वक्त हमला किया जब वह इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र से गुजर रहा था। इस हमले में गणेश के पैर में गोली लगी और वह बाल बाल बच गया। इस मामले में डीसीपी जोन वन विनोद कुमार मीणा ने बताया कि शूटर शैलेश और सिद्धार्थ को गणेश को मारने के लिए 20 लाख रुपए की सुपारी दी गई है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में दोनों शूटरो ने पुलिस को यह जानकारी दी है।
हालांकि करोड़ों रुपए की जमीन का विवाद गणेश का उसके चचेरे भाई अनिल से भी चल रहा है जो की महाराष्ट्र की जेल में बंद है। पुलिस को शूटरो ने बताया कि 20 लाख की सुपारी गणेश के चाचा संतोष ने दी थी। पुलिस ने संतोष को महाराष्ट्र से पूछताछ के लिए इंदौर बुलाया है। इसी मामले में डीसीपी विनोद कुमार मीणा का यह भी कहना है कि गोली कांड शुरुआत से ही संदेहस्पद नजर आ रहा है। क्योंकि प्रोफेशनल शूटरो द्वारा पैर में गोली मारना कई प्रश्न चिन्ह खड़े कर रही है।
