करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में भोपाल से फरार दो आरोपियों को इंदौर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है आरोपियों ने झूठ बोलकर फरियादी से लेटर ऑफ क्रेडिट एंड सिक्योर्ड लोन दिलवाने के नाम पर एक करोड़ 70 लाख रुपए की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था वहीं कम ब्याज दर में करोड़ों रुपए का लोन दिलाने का आश्वासन भी दिया था
जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि भोपाल पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि भोपाल के एक फार्मा कंपनी के मालिक से कम ब्याज दरों पर करोड़ों रुपए का लोन दिलाने का झूठ बोलकर लेटर ऑफ क्रेडिट एवं अनसिक्योर्ड लोन आदि के नाम से एक करोड़ 70 लाख की ठगी की गई थी जिसमें अयोध्या नगर जिला भोपाल के में मामला दर्ज है जिसमें दो आरोपी फरार हैं वहीं भोपाल पुलिस और इंदौर क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी आलोक कुमार पिता गोविंद राव खतारे को पकड़ा जब उससे पूछताछ की गई तो वह पहले पुलिस को गुमराह करता रहा बाद में पूछताछ करने पर आरोपी ने गौरव धाकड़ का पता बताया और उसकी निशान देही पर उसे भी पकड़ा पकड़े गए आरोपों का नाम गौरव पिता प्रदीप धाकड़ 35 वर्ष निवासी बृजेश्वरी मेंन रोड होना बताया फिलहाल दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर भोपाल पुलिस के सुपुर्द किया गया है
