अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाले युवक ने फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

https://youtu.be/_yDTdCi71U0

इंदौर अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है यहां फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली एक पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि पड़ोस में ही रहने वाले युवक से उसकी दोस्ती थी वह उसे लगातार वीडियो कॉल करता था और अश्लील कॉल भी करता था जिसमें उसने उसके वीडियो बना लिए और उन्ही अश्लील वीडियो के आधार पर उसके साथ कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया वहीं आरोपी अब उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दे रहा था फिलहाल परेशान होकर युवती ने पुलिस की शरण ली और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है

Exit mobile version