करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमोडिटी और ट्रेडिंग का उपयोग करके बासमती चावल के निर्यात पर फर्जी रसीदें भेजकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी नीरज राणा को क्राइम ब्रांच ने अमृतसर से गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति अपने भाई के साथ पिछले 10 सालों से दुबई में रहकर ट्रेडिंग कर रहा था। प्रवीण जिंदल ने क्राइम ब्रांच को शिकायत की थी कि आरोपी ने उनकी कंपनी से 30 कंटेनर चावल लेकर फर्जी रसीदें जारी की थीं और धोखाधड़ी की थी।

Exit mobile version