कनाडिया थाना क्षेत्र मे नकाबपोश बदमाशों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कनाडिया थाना क्षेत्र के बिचोली हप्सी में फिर एक घर को नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाया और सोने चांदी के गहने सहित नगदी रुपए लेकर फरार हो गए पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है

डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक बिचोली हप्सीशिव मंदिर के सामने रहने वाले सोनू पांचाल की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है उन्होंने बताया कि रात्रि में उनके घर में घुसकर कुछ नकाब पोस्ट बदमाशों ने जमकर उत्पाद मचाया और उनके घर में रखे सोने चांदी के जेवर और 190000 की नगदी राशि और एक कार चुरा कर ले गए हैं फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण पंजीकृत किया है और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।

Exit mobile version