इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र के चोरल के जंगल में पूर्व सरपंच पति एवं भाजपा नेता की लाश मिली है, जैसे ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस को लगी पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है और जल्द ही इस पूरे मामले में इस हत्याकांड की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़ने की बात कर रही है।
पूरा मामला इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र का है सिमरोल थाना क्षेत्र के चोरल के जंगल में पूर्व सरपंच पति की एवं भाजपा नेता दिलीप बुंदेला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है वहीं पुलिस को परिजनों ने सूचना दी थी कि पूर्व सरपंच पति दिलीप बुंदेला पिछले दिनों अचानक गायब हो गया है जिसके चलते पुलिस ने उनकी गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज किया था , तो वहीं परिजनों ने पुलिस को जानकारी यह दी थी कि दिलीप बुंदेला की गाय जंगल में गई थी और वह लौटी नही, उसी को तलाशने के लिए दिलीप जंगल में गए थे लेकिन जब काफी देर तक नहीं लौटे तो परिजनों ने गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज करवाया , लेकिन इसी दौरान पुलिस को यह सूचना मिली की चोरल के जंगल में चोरल नदी के किनारे दिलीप की लाश पड़ी हुई मिली है, जिस पर घाव के निशान पर भी है और ऐसा संभावना व्यक्त की जा रही है कि किसी जानवर ने उन पर हमला किया है या फिर किसी व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मार कर उन्हें मौत के घाट उतारा है फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने पूर्व सरपंच पति एवं भाजपा नेता की लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल भेजा है तो वहीं पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और जल्द ही इस पूरे मामले में पूर्व सरपंच पति की मौत किन कारणों के चलते हुई है इसके बारे में पुलिस खुलासा कर सकती है।
