कनाडिया थाना क्षेत्र में हुई ऑटो चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस में दो आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

कनाडिया थाना क्षेत्र में हुई ऑटो चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए दोनों आरोपी आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे जिसके चलते उन्होंने ऑटो चोरी की घटना को अंजाम दिया था

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक बंगाली चौराहे के पास रहने वाले मनोज चौहान नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने अपने घर के बाहर होली के सामान की दुकान लगाई है और उसी के नजदीक उसने अपना ऑटो खड़ा कर वह सो गया था जब सुबह उठा तो देखा कि उसका ऑटो रखे हुए स्थान पर नहीं था जिसने थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी वहीं पुलिस ने घटनास्थल के आसपास केसीसी टीवी फुटेज देखे जिसके आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया पकड़े गए आरोपियों के नाम विशाल पिता श्यामलाल बिश्नोई निवासी आलोक नगर और अश्विन पिता देवकरण जायसवाल निवासी वृंदावन कॉलोनी होना बताया वहीं दोनों आरोपियों से चोरी का ऑटो भी पुलिस ने बरामद किया है पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे जिसके चलते उन्होंने ऑटो चोरी की घटना को अंजाम दिया था वही जब पुलिस ने दोनों बदमाशों का रिकॉर्ड निकला तो दोनों पर अलग-अलग थाना क्षेत्र में कई मामले दर्ज है फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है

Exit mobile version