वेनेटरी डॉक्टर के वहां पर पिछले दिनों लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं पकड़े गए आरोपियों के पास से 40 लाख से अधिक का सामान भी जप्त किया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने राजस्थान के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बता दे पिछले दिनों इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले फरियादी हर्ष और उनकी पत्नी स्वाति घर पर अपने नौकर को छोड़कर घर के बाहर गए हुए थे जब वह लौट कर आए तो उनके घर में रखा हुआ लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात व अन्य सामान गायब था इस पूरे ही मामले में उन्होंने विजयनगर पुलिस को शिकायत की और पुलिस ने इस पूरे मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें से एक उनके घर का नौकर भी है वहीं पकड़े गए आरोपियों के पास से लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवराज सहित अन्य समान जब्त कर लिया है और पूरे मामले में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है बता दे इस पूरे मामले में पुलिस ने घर के नौकर शंकर को गिरफ्तार किया और उसके बाद इस पूरे मामले में राजस्थान के कमलेश ,गोपाल , और अंकित को गिरफ्तार किया है वहीं शंकर के सामने ही फरियादी हर्ष ने अपने घर में लाखों रुपए होने की बात की थी और इसके बाद शंकर ने अपने साथियों के साथ घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई और जैसे ही दंपति अपने घर पर नौकर को छोड़कर गए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और घर से फरार हो गया जहां आरोपी राजस्थान चले गया तो वही उसके साथ ही भी राजस्थान के अन्य शहरों में चले गए इसके साथ ही जो घर से उन्होंने सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान लिया था वह एक दलाल के माध्यम जो की रतलाम का रहने वाला था उसके माध्यम से बेचने वाले थे लेकिन उसके पहले ही पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है और आने वाले दिनों में इस पूरे ही मामले में कुछ और खुलासे करने की बात पुलिस के द्वारा की जा रही है।
