कनाडिया इलाके में एक व्यक्ति की लाश की शिनाख्त हाथ पर लिखे नाम से कर रही पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कनाडिया इलाके में एक व्यक्ति की सिर कुचली लाश मिली थी। मृतक कौन है पता नहीं लग पाया है। इधर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकद- मा दर्ज किया है।

कनाडिया थाना पुलिस को कल दोपहर जानकारी मिली कि प्रणाम स्टेट कॉलोनी के प्लॉट नंबर 42 ए पर स्थित पु- राने खंडहर नुमा मकान में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। तुरंत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, मृतक का सिर कुचला हुआ था। भारी पत्थरों से मार कर उसे मौत के
घाट उतारा गया है। फॉरेनसिक जांच में पता चला है कि मृतक के हाथ पर राम लिखा हुआ है जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है

Exit mobile version