ऑनलाइन ठग गैंग के 02 शातिर आरोपी क्राइम ब्रांच एवं थाना विजयनगर की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच और विजय नगर पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए (मेवात)हरियाणा/ राजस्थान बॉर्डर स्थित ऑनलाइन ठग गैंग के 02 शातिर आरोपीयो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।

दरअसल विजय नगर में रहने वाले एक फरयादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी कि किसी अज्ञात ठग व्यक्ति ने कॉल पर मुझे अपना परिचित मित्र बताकर झूठ कहा कि मैंने फरयादी को 96 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए है उसे ठग ने अपने किसी अन्य मित्र को ट्रांसफर करने के लिए कहा और फरियादी ने ठग को अपना परिचित व्यक्ति समझा और ठग द्वारा भेजे गए फर्जी ट्रांजेक्शन के मैसेज पर भरोसा करके ठग के द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर पर ऑनलाइन 96 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए, उसके बाद जब फरियादी ने अपने बैंक अकाउंट में चेक किया तो उसमे कोई अमाउंट नही आया था, फर्जी ट्रांजेक्शन मैसेज के धोखे में आकर ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया वही पकड़े गए आरोपी रईस और अली शेर ने पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया कि परिचित लोगो को फोन कर बताकर पैसे ठग लिया करते थे यह पहला मामला नही है इसके पहले भी दोनों आरोपी सैकड़ो लोगो को करोड़ो रूपये की ऑन लाइन ठगी का शिकार बना चुके है

Exit mobile version