ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया और डेंगू के मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि 8 डेंगू के पॉजिटिव मरीज पाए गए

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया और डेंगू के मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि हो गई है सबसे ज्यादा मरीज देपालपुर के ग्राम सगड़ोद में पाए गए है अकेले इस गांव में मलेरिया विभाग द्वारा 100 से ज्यादा जब सैंपल लिए गए तो उसमें से आठ मरीज डेंगू के पॉजिटिव मरीज पाए गए

बारिश ने अभी पूरी तरह दस्तक भी नहीं दी है हल्की-फुल्की बारिश में ही मलेरिया और डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है हर साल बारिश के मौसम में मलेरिया और डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हो जाता है ऐसे में मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के ग्रामीण अंचलों में डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है
हालांकि स्वास अमला अलग-अलग क्षेत्र में डर कर लगातार सैंपलिंग कर रहा है साथ ही साथ मलेरिया और डेंगू के लार्वा को नष्ट करने की कोशिश में भी लगा हुआ है जिला मलेरिया अधिकारी दौलत पटेल ने बताया कि ग्राम सगड़ोद ,ब्लॉक देपालपुर ,जिला इंदौर में बढ़ते हुए बुखार एवं डेंगू के मरीजों की मैदानी स्थिति का अवलोकन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बी . एस. सेतिया के मार्गदर्शन एवं सी. एस. शर्मा जोनल किट वैज्ञानिक जोनल इंदौर के निर्देशानुसार सघन लार्वा सर्वे, लार्वा विनष्टकरण , सघन फीवर सर्वे हेतु 10 सदस्यीय दल का गठन किया गया जो जिला मलेरिया अधिकारी दौलत पटेल ने बताया की 0% लार्वा इंडेक्स होने तक सघन लार्वा सर्वे एवं लार्वा विनिस्टीकरण का कार्य किया जाएगा ।

सगड़ोद की कुल जनसंख्या 3500 एवं 550 मकान है जिसमें से 5 जून तक 338 मकान का सर्वे किया गया , 1840 कंटेनर की जांच की गई , 15 मकान में लार्वा पाया गया 18 पॉजिटिव कंटेनर ट्रीट किए गए ।

साथ ही मलेरिया विभाग द्वारा द्वारा सभी ग्राम वासियों को समझाइश दी गई की अपने घरों में 7 दिन से अधिक समय का पानी संचय ना करे, एवं जिन घरों में लार्वा पाया गया इस का प्रदर्शन ग्रामवासियों को कराया गया , लार्वा कहां पैदा होता है कैसे पैदा होता है, और इसे पैदा न होने देने की स्थिति में ग्रामवासियों को क्या-क्या किया जाना है साथ ही पूरे ब्लॉक में मलेरिया प्रचार रथ का भ्रमण करवाया गया , हैंड बिल का वितरण किया गया , माइकिंग कर प्रचार प्रसार किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी के अनुसार फिलहाल सभी डेंगू के मरीज अब स्वस्थ है और इनके परिवार के किसी भी सदस्य को बुखार के लक्षण नहीं है।

- Advertisement -
Exit mobile version