ऑनलाइन क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाला आरोपी, क्राईम ब्राँच इंदौर की कार्यवाही में गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा आईपीएल मैच का सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसका पास से टीवी मोबाइल और लाखों रुपए का हिसाब किताब भी बरामद किया है पकड़ा गया आरोपी अपने घर से ही आईडी के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहा था।

दरअसल क्राइम ब्रांच द्वारा लगातार ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है इरॉटिक पुलिस और क्राइम ब्रांच में संयुक्त कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के अखंड नगर से हेमंत उर्फ कपिल राठौर को आईपीएल मैच पर सट्टा संचालित करते गिरफ्तार किया है एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक सूचना मिली थी कि क्षेत्र के अखंड नगर में आईपीएल मैच पर सट्टा संचालित किया जा रहा है सूचना के बाद जब पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी तो पहले तो आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला लेकिन काफी मशक्कत करने के बाद आरोपी ने दरवाजा खोल जब पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो पूरा सेटअप आरोपी द्वारा लगा रखा था जिसमें आरोपी ने एक आईडी के माध्यम से 50 लोगों को ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था फिलहाल आरोपी के पास से पुलिस ने मोबाइल टीवी और लाखों रुपए का हिसाब किताब बरामद किया है वहीं आईडी कहां से ली है और कौन-कौन लोग इस सट्टे में शामिल है पूरी जानकारी पुलिस के द्वारा निकाली जा रही है

Exit mobile version