एरोड्रम पुलिस ने पल्हर नगर मे हुई चोरी का किया पर्दाफाश तीनो आरोपियो को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर स्थित सूने मकान में चोरी करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने चार लाख रुपए का माल जप्त किया है पकड़ाए आरोपियो पर पूर्व से आपराधिक प्रकरण दर्ज है

पुलिस थाना एरोड्रम क्षेत्रान्तर्गत फरियादी गजेन्द्र सिंह ठाकुर पिता दुर्गा सिंह ठाकुर निवासी पल्हर नगर घर पर ताला लगाकर किराने का सामान लेने के लिए कालानी नगर गया था करीब 2 घंटे बाद किराना सामान लेकर घर पहुंचा अंदर जाकर देखा तो घर का सामान अस्त व्यस्त पडा होकर अलमारिया खुली हुई थी। सामान चैक किया तो तीन गैस टंकी, एक लेनोवो कंपनी का लेपटाप, एक चादी का करदोना, एक जोड बच्चे की पायल, एक जोड चादी के कडे, तीन सोने की अगुठी नहीं थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों कें खिलाफ केस दर्ज कर घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फूटेज खंगाले थे इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी गोलू उर्फ गौरव पिता रितेश भालसे उम्र 22 वर्ष निवासी 1646 न्यू द्वारिकापुरी इंदौर को पकड़ कर पूछताछ कि थी इस दौरान उसने अन्य साथी गौरव शर्मा पिता राजकुमार शर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी 1614 न्यू द्वारिकापुरी इंदौर एवं राहुल पिता माधवराव गायकवाड उम्र 39 वर्ष निवासी 135 बी सूर्यदेव नगर इंदौर,का नाम बताया सख़्ती से पूछताछ करने पर आरोपितों ने चोरी करना कबूल किया इनके कब्जे से चोरी का माल जप्त किया गया है

Exit mobile version