एरोड्रम थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने पिया एसिड इलाज के दौरान हुई मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एरोड्रम थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपने घर में ही एसिड पिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है फिलहाल युवक ने एसिड क्यों पिया इसका कारण अज्ञात है

जांच अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र के रहने वाले युवक पप्पू पथरिया ने अपने घर में ही एसिड पी लिया था देर रात वह शराब के नशे में आया था और घर में रखी एसिड की बोतल उसने पी ली परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया है वहीं परिजन के मुताबिक पप्पू सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम करता था और वह शराब पीने का आदी था फिलहाल पारिवारिक विवाद या अन्य किसी तरह का कारण सामने नहीं आया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

Exit mobile version