इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने आज हरदा में हुई आगजनी की घटना को देखते हुए एमवाय अस्पताल में बर्न यूनिट सहित अन्य व्यवस्थाओं का ज्यादा लिया, इस उन्होंने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का भी द्वारा कर व्यवथाओं को देखा।
हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुई आगजनी की घटना को देखते हुए इंदौर के भी कई अस्पतालों में प्रशासन के द्वारा अलर्ट घोषित किया गया है, वहीं हरदा के धमाके में घायलों के उपचार के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल सहित अन्य कई अस्पतालों में भी व्यवस्थाएं की गई है, वहीं इन्हीं व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर और इंदौर संभाग कमिश्नर एमवाय अस्पताल पहुंचे, जहां पर उन्होंने अधीक्षक के साथ बर्न यूनिट सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया, इस दौरान एमजीएम के दिन के साथ कलेक्टर ने और इंदौर संभाग कमिश्नर ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का भी निरीक्षण कर वहा की व्यवथाएं देखी।
