एरोड्रम क्षेत्र में पुलिस ने नामी कपड़ा कंपनी की शिकायत पर बड़ी मात्रा में नकली माल जब्त किया है । मामले में पुलिस ने कापी राइट एक्ट के तहत मामला दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र के 60 फिट रोड़ का है । यह आरएमएस के नाम से कपड़ो के शोरूम पर नामी कपड़ा कंपनी मुफ्ती के नकली कपड़े बेचने की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में नकली माल जब्त किया है ।
मामले में पुलिस ने मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
