इंस्टाग्राम की पोस्ट बनी मौत का कारण छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

/इंस्टाग्राम की पोस्ट बनी मौत का कारण…न्यू स्कॉलर पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्र ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली..इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि उसी की क्लास में पढ़ने वाले एक नाबालिक छात्रा ने इंस्टाग्राम पर उसके फोटो के साथ एक पोस्ट कर दी थी। जिस को लेकर स्कूल में इस सातवीं क्लास की छात्रा को डांटा गया! यह घटना 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के एक दिन पूर्व की बताई जा रही है। छात्र ने 13 फरवरी को जहरीला पदार्थ खाया,जिसके बाद परिजन उसको विदिशा मेडिकल कॉलेज ले गए जहां उसकी कल उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने स्कूल के सामने हनुमान चौक पर चक्का जाम कर कार्रवाई की मांग की जिस पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी छात्र पर मामला दर्ज कर लिया है। एक शिकायत पर स्कूल के खिलाफ भी जांच की जा रही है। एसडीओपी मनोज मिश्रा ने मीडिया से कहा की सख्त कार्रवाई होगी।

Exit mobile version