एरोड्रम और द्वारकापुरी क्षेत्र में महिलाओं के साथ सीरियल लूट फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

एरोड्रम और द्वारकापुरी में दो महिलाओं के साथ बाइक सवार बदमाशों ने सीरियल लूट की है फुटेज के आधार पर बदमाशों को तलाशा जा रहा है।

एरोड्रम थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी एक्सटेंशन में रहने वाली पूरनकांता काबरा उनर 70 वर्ष की रिपोर्ट पर बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज करवाया है। घटना रविवार शाम 7.35 बजे स्कीम नंबर – 71 प्रोटोन स्कूल के पास की है। वृद्धा ने बताया कि वह पति रामकृष्ण के साथ परिचित से मिलकर लौट रही थी।पति कार लेने पार्किंग तरफ गए थे, तभी बाइक सवार बदमाश आए और पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर डेढ़ तोला सोने का हार लूट लिया। वृद्धा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन वे भाग गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार इन दोनों बदमाशों ने शाम 7 बजे के लगभग एरोड्रम इलाके में प्रगति जैन लिए निवासी कान्यकुब्ज नगर के साथ वारदात की। पीड़िता टहल रही थी। तभी बदमाशों ने उनके गले से 50 हजार रुपए कीमत का मंगल सूत्र झपट लिया। एक आरोपी ने चेक्स की शर्ट पहनी थी। पुलिस को घटना में बदमाशों के सीसीटीवी फूटेज मिले है जिनके आधार पर बदमाशों की तालश की जा रही है

Exit mobile version