तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में बड़ी मात्रा में शराब पुलिस ने जप्त की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लोकसभा चुनाव को देखते हुए इंदौर पुलिस के द्वारा लगातार शराब तस्करी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है इसी कड़ी में इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में बड़ी मात्रा में शराब पुलिस ने जप्त की है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

इंदौर की तेजाजी नगर पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवेध शराब जब्त की है बता दे तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को लेकर एस एफ टी टीम का कैंप लगा हुआ था इसी दौरान वहां पर पुलिस जिला प्रशासन के द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान पुलिस ने एक वाहन को देखा और जब उसकी चेकिंग की तो उसमें तकरीबन ढाई सौ पेटी शराब मिली जब इस पूरे मामले में ट्रक ड्राइवर व अन्य से पूछताछ की तो उन्होंने किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी जिसके बाद एस एफ टी टीम ने उस ट्रक को जब्त कर तेजाजी नगर थाने पर पहुंचा दिया, तो वहीं तेजाजी नगर पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

Exit mobile version