इंदौर में महिला न्यायालय कर्मचारी के साथ हजारों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है पूरा मामले में एमजी रोड पुलिस द्वारा मोबाइल नंबर के आधार पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है…।
दरअसल इंदौर में ऑनलाइन धोखाधड़ी को लेकर पुलिस विभाग से लेकर सामाजिक संगठन कई बार जन जागृति अभियान चलाते हैं लेकिन उसके बावजूद भी ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं ऐसे ही एक ताजा मामला न्यायालय मैं कर्मचारी महिला के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की वारदात हुई है बताया जा रहा है की महिला ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से अनभिज्ञ है और उन्हें नहीं पता कि उनके खाते से किस तरह से पैसे कट गए लेकिन एक नंबर जरूर उन्होंने पुलिस को दिया है और इस नंबर के आधार पर पुलिस तलाश कर रही है फिलहाल बताया जा रहा है कि उनके खाते से 98,000 की राशि कटी है और जो खाते में ट्रांजैक्शन हुआ है उसमें एक नंबर भी जनरेट हुआ था यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं
