इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक महिला को पाकिस्तान से आए इंटरनेट कॉल के माध्यम से 80 हजार रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है, जिसमें महिला से उसके बेटे के गैंगरेप में शामिल होने की बात कह कर रिपोर्ट की मांग की गई है, जिसमें महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई हैं।
– दरअसल, चंदननगर थाना क्षेत्र के चांदमारी इलाके में रहने वाली एक महिला के द्वारा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई है कि उसका बेटा पत्नी से झगड़ा होने के बाद घर छोड़कर चला गया है, जो दो दिनों से नहीं लौटा है, वहीं उसके बेटे के संबंध में उसके पास पाकिस्तान के एक नंबर से इंटरनेट कॉल आया, जिसमें सामने वाले व्यक्ति ने उसके बेटे के गैंगरेप में शामिल होने की बात कहते हुए महिला से 80 हजार रुपयों की मांग की, जिसने महिला की शिकायत पर चंदा नगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसके बेटे की तलाश शुरू की तो वहां देवास में एक लकड़ी के दाल में काम करता हुआ मिला जिससे पूछताछ की गई तो उसने इस तरह के कॉल आने के संबंध में कोई भी जानकारी ना होना बताया गया वहीं इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
