खंडवा के रहने वाले अभय तोमर की विगत समय में एक कार हादसे में मौत हो गई थी। इस मामले में कोर्ट ने मृतक के हक में फैसला सुनाते हुए मृतक के परिवार को बीमा राशि देने का फैसला किया है।
खंडवा के रहने वाले अभय तोमर अपने दोस्त के साथ सनावद से खंडवा जा रहे थे। कार अभय का दोस्त चला रहा था,अचानक हादसा होने की वजह से कार पलट गई। इस हादसे में अभय तोमर की मौत हो गई। इस मामले में मृतक के बीमे की राशि को लेकर मामला कोर्ट में विचारधीन था। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इस मामले में मृतक के हक़ में फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने मृतक के परिजनों को 45 लाख 68 रुपए की क्षतिपूर्ति राशि के साथ इस राशि का 6 प्रतिशत की दर से ब्याज देने का फैसला सुनाया गया है।
