उत्तराखंड सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित पर्वतीय बसंतोत्सव

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

उत्तराखंड सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित पर्वतीय बसंतोत्सव में उत्तराखंड संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली पारिवारिक माहौल के बीच हुए इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड समाज के सभी लोग मौजूद रहे वही कार्यक्रम में पहुँचे पूर्व विधायक और आईडीसीए के अध्यक्ष आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर के विकास में उत्तराखंड समाज के लोगो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है

– उत्तराखंड सांस्कृतिक संस्था द्वारा रविवार को भव्य स्तर पर पर्वतीय बसंतोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में समाज के सभी लोगो ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया पर्वतीय बसंतोत्सव के इस कार्यक्रम में विभिन्न पहाड़ी कार्यक्रम, फूड फेस्टीवल ओर सम्मान समारोह आयोजित किया गया स्थानीय कलाकारों द्वारा पारम्परिक वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगो ने पहाड़ी भोजन का भी आनंद लिया समारोह में पूर्व विधायक और आईडीसीए के अध्यक्ष आकाश विजयवर्गीय ने भी शिरकत की ओर उत्तराखंड की संस्कृति की जमकर सराहना की आकाश विजयवर्गीय ने समाज के लोगो को सामर्थ्यवान बताया और बताया की इंदौर के विकास में समाज ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है

उत्तराखंड सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष मीर रंजन नेगी ने कहा कि समाज के लोगो मे एक दूसरे से मिलने की ललक होती है और इस तरह के कार्यक्रम सभी को आपस मे ओर संस्कृति से जोड़ने की कोशिश करते है वही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये युवा पीढ़ी को उत्तराखंड संस्कृति ओर सभ्यता से रूबरू कराते है 

Exit mobile version