ईसाई धर्म छोड़कर पांच लोगों ने हिंदू धर्म में वापसी की

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

इंदौर में विश्व हिंदू परिषद के द्वारा एक के बाद एक लगातार घर वापसी करवाई जा रही है इसी कड़ी में आज ईसाई धर्म छोड़कर पांच लोगों ने हिंदू धर्म में वापसी की है। इस दौरान ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने वाले लोगों ने कही है।

-इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में आज पांच ईसाई परिवारों ने ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी की है बता दे विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में इस पूरे घर वापसी अभियान को अंजाम दिया गया वहीं इंदौर के खजराना गणेश मंदिर से पहले विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और नेताओं ने ईसाई धर्म छोड़ने वाले रोनाल्ड उनकी पत्नी रूही की पहले शुद्धिकरण करवाया गया उसके बाद उन्होंने परिवार सहित आकर इंदौर के खजराना गणेश में दर्शन किए बता दे जिन लोगों ने घर वापसी की उनमें रोनाल्डो अब राहुल हो गए तो वही उनकी पत्नी रूही ऋतु , वही दंपति की बेटी एंजल से आर्यन हो गई , मेरी से उषा हो गई , वही जिन लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया है उनका कहना है कि उन्हें ईसाई समाज की पद्धति अच्छा नहीं लगती थी साथ ही रोनाल्डो से राहुल बने युवक का कहना है कि उसकी दोस्ती कई हिंदू लोगों से थी और जब वह अलग-अलग तरह के आयोजन करते थे तो उनके कार्यक्रमों में जाता था तो काफी अच्छा लगता था और उसके बाद जब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ तो देश में जिस तरह से राम मंदिर को लेकर विभिन्न तरह के आयोजन हो रहे थे उन कार्यक्रमों में भी शिरकत की और वहीं से मुझे हिंदू धर्म में आने की इच्छा हुई और उसके बाद विश्व हिंदू परिषद से जुड़े हुए हरी से मेरी मुलाकात हुई और उन्होंने हिंदू धर्म से जोड़ने में हमारी काफी मदद की और उनके कहे के मुताबिक सबसे पहले विश्व हिंदू परिषद के कुछ लोगों से मुलाकात हुई और उसके बाद उन्होंने हिंदू धर्म के बारे में जानकारी दी और उसके बाद आज हम पूरे परिवार के साथ हिंदू धर्म में आ गए साथ ही जब रोनाल्डो से राहुल बने युवक से हिंदू समाज में आने के लिए कुछ खास वजह पूछी तो वह कुछ बात नहीं पाया साथ ही आरक्षण या विश्व हिंदू परिषद के द्वारा कोई लालच तो नहीं दिया गया उसे बात को वह टल गया और उसका कहना था कि मुझे तो हिंदू समाज काफी अच्छा लगता है और उसी के चलते मैं इस समाज में आया हूं। तो वही उसकी पत्नी रूही जो की ऋतु बनी है उनका भी कुछ ऐसा ही कहना था। साथ ही विश्व हिंदू परिषद से जुड़े हरि का कहना है कि जब उसने पिछले दिनों मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया था तो कुछ कट्टर पट्टी संगठनों के द्वारा लगातार उसे धमकी दी जा रही है वहीं हैदर से हरी बने विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता का यह भी कहना है कि उनके संगठन से जुड़े हुए संतोष शर्मा को आज घर वापसी अभियान के चलते पाकिस्तान से भी फोन आया है और हमें लगातार धमकी मिल रही है लेकिन उसके बाद भी कई दूसरे धर्म के लोग हमारे संपर्क में हैं और हम लगातार उन लोगों की घर वापसी करवाते रहेंगे।

Exit mobile version