इन्दौर क्राइम ब्रांच की कार्यवाही में इनोफ्लेक्स कंपनी में 6.30 करोड़ रुपए की धोखाधडी करने वाले आरोपी को डबल मुनाफा दिलाने वाली अंतर्राज्यीय गैंग का एक और आरोपी धराया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓ प्रकरण में अभी तक कुल 06 आरोपी हो चुके है गिरफ्तार।

क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा अभी तक उक्त प्रकरण में लगभग 03 करोड़ रुपए की चल–अचल संपत्ति की बरामद

✓ अंतर्राज्यीय गैंग के आरोपियों के इंदौर की कम्पनी में धोखाधडी करने वाले आरोपी से जुड़े थे तार ।

इंदौर -पुलिस थाना अपराध शाखा पर दिनांक 27.07.2023 को अपराध धारा 420,408 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

- Advertisement -
     उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा टीम गठित कर अपराधियों की धरपकड हेतु निर्देशित किया गया।टीम द्वारा उक्त घटना में इनोफेल्क्स कंपनी से धोखाधडी करने वाले आरोपी अविनाश सिंह राठौर की गिरफ्तार किया गया जिसने पूछताछ मैं बताया कि मैं वर्ष 2017 इनोफालेक्स कंपनी में चीफ अकाउंट का काम देखता था कंपनी का पूरा अकाउंट और पैसे का लेनदेन मेरे द्वारा किया जाता था  वर्ष 2020 से 2024 तक आरोपी के द्वारा धोखाधडी कर कंपनी के अकाउंट से करीबन 6.30 करोड़ का ट्रांजेक्शन अलग–अलग समय किया जाकर  उन पैसे को प्लाट, ज्वलारी, ब अन्य घरेलू सामान की खरीद मैं लगाया गया था एवं 4 करोड़ रुपए डबल मुनाफे के लिए गुजरात के जितेंद्र भाई ,रितेश भाई को दिए थे, अकाउंट व कैश के माध्यम से दिए गए थे।

क्राइम ब्रांच द्वारा तकनीकी जानकारी से पता चला कि रितेश भाई और जितेंद्र भाई द्वारा आरोपी से फर्जी सिम और फर्जी अकाउंट से पैसे लिए गए जो अपने मोबाइल नंबर बंद कर आरोपी संपर्क से बाहर हो गए है क्राइम ब्रांच द्वारा तकनीकी सहायता से आरोपी अविनाश राठौर से मोबाइल से बात करने वाले व्यक्ति जो आरोपी को डबल मुनाफा दिलाने के लिए 4 करोड़ रुपए लिए थे को क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते इस गैंग से जुड़े चार आरोपी को कमालपुर जिला मेहसाणा से घेराबंदी कर पकड़ा।

आरोपियों से पूछताछ हेतु अपराध शाखा इंदौर लाया गया आरोपियों द्वारा थाना अपराध शाखा पर धोखाधडी करने वाले आरोपी से मोबाइल से कॉल कर करीबन 4 करोड़ रुपए अकाउंट व कैश के माध्यम से पैसे लेने संबंधित जुर्म स्वीकार किया गया।

क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा उक्त प्रकरण में सिमकार्ड कार्ड उपलब्ध कराने वाला शातिर आरोपी (6). रावल निमेष पिता दिलीप भाई रावल, उम्र 29 वर्ष निवासी नवीनपुरा वसई जिला मेहसाना गुजरात को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया , विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version